फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिलावटी देसी घी बनाने की फैक्टरी का किया भंडाफोड़

Sun, 10 Sep 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। जुलाना पुलिस ने रविवार को देशखेड़ा गांव में मिलावटी देसी घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आरोपी देशखेड़ा गांव निवासी अमित को भारी मात्रा में मिलावटी देसी घी और ब्रांडेड कंपनियों के रैपर के साथ गिरफ्तार किया है। एक कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैक्टरी संचालक अमित के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मधुसूदन कंपनी के एआर व निगरानी अधिकारी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देशखेड़ा गांव निवासी अमित मधुसूदन, पतंजलि समेत अन्य कंपनियों के ब्रांड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर देसी मिलावटी घी बेचता है। इसके बाद सीआईए टीम जुलाना ने देशखेड़ा गांव में रविवार को छापा मारा तो एक पुराने मकान में ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगाकर नकली मिलावटी घी बेचा जा रहा था। आरोपी अमित के घर में तीन एल्युमिनियम के बड़े टबों में खुला घी भरा था जिसे अमित कुमार विभिन्न कंपनियों के रैपर लगे डब्बे में मिलावटी घी भर रहा था। उसके मकान में काफी नकली घी के टिन व अन्य उपकरण मौजूद थे। आरोपी के कब्जे से नकली देसी घी के मधुसूदन के 12 टिन 15 लीटर के, मिल्क फूड का एक टिन, बेस्ट च्वाइस रिफाइंड आयल के चार टिन, आधा लीटर मिल्क फूड देशी घी टैट्रा पैक में तीन बॉक्स कुल 80 पीस, एक लीटर पतंजलि का गाय का घी टैट्रापैक दो बाक्स कुल 30 पैकेट मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा वीटा देशी घी के 10 टिन, अवसर वनस्पति के 15 लीटर 12 टिन, पांच टिन बिना मार्का, खाली लोहे के टिन छह, एक लीटर अमूल देशी घी का टैट्रा पैक कुल 60 पैकैट चार बॉक्स, एक लीटर वर्का देसी घी टैट्रा पैक 20 पैकेट व हमारी कंपनियों के नकली पैकिंग मैटेरियल भी मौजूद थे। इनमें 12 पीस मधुसूदन देसी घी 15 लीटर टिन का आउटर गत्ता खाली, 500 पीस मधुसूदन टेप स्टीकर, छह पीस मधुसूदन टिन की कैप, 10 पीस मधुसूदन देशी घी टैट्रा पैक गत्ता खाली, चार पीस पारस 15 लीटर टीन के स्टीकर, 100 पीस आधा लीटर मिल्क फूड टैट्रा पैक गत्ता खाली, 128 पीस एक लीटर मिल्क फूड टैट्रापैक गत्ता खाली, 10 पीस एक लीटर पतंजलि गाय का घी टैट्रापैक खाली, आठ पीस आधा लीटर पतंजलि टैट्रा गत्ता खाली, 23 पीस मिल्क फूड देसी घी 15 लीटर टिन व स्टीकर, 23 सीट मिल्क फूड स्कैनर के स्टीकर मिले।
आरोपी के कब्जे से अन्य कंपनियों के पैकिंग मैटेरियल मौजूद थे। इनमें अमूल, लक्ष्य, नोवा, महान, वर्का के टैट्रा पैक गत्ता, पॉली व स्टीकर मौजूद थे। एक इलेक्ट्रिक काटा, एक बडी पॉलीसिलिंग मशीन, दो छोटी पॉलीसिलिंग मशीन, दो 15 लीटर टीन कैप पैक करने वाली मशीन, एक गैस सिलिंडर, दो गैस स्टोव रेग्यूलेटर सहित, एक प्लास्टिक की कैन केमिकल घी फ्लेवर, एक कैन केमिकल घी कलर, 10 रबर स्टैंप बैच डेट और प्राइस, दो सीट स्टीकर बैच डेल व प्राइस आदि सामान मौके पर मिला। फूड सेफ्टी अधिकारी ने छह ब्रांड के घी के चार सैंपल लिए और आरोपी को काबू कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारी जितेंद्र की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक देशखेड़ा गांव निवासी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने मधुसूदन कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर आरोपी फैक्टरी संचालक अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।-अनिल कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें