जुलाना। लोकहितम फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
शिविर में दिल्ली से नेत्र चिकित्सक डॉ संचित तिवारी और टीम ने 300 से अधिक बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श, एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही दवा और नजर के चश्मे का भी वितरण किया। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। संस्थापक प्रीति ने कहा कि भविष्य में भी लोकहितम फाउंडेशन आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न निशुल्क शिविरों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।