फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैप्टन योगेश बैरागी बने हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन

Sat, 30 May 2026 06:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी23-कार्यक्रम में नवनियुक्त चेयरमैन का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। कैप्टन योगेश बैरागी को हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज कल्याण बोर्ड जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
कैप्टन योगेश बैरागी ने प्रदेश सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करत हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। समाज कल्याण बोर्ड के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें