फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद में पकड़ा गया भारी विस्फोटक, पिकअप और ट्रक से बरामद हुई लाखों की सामग्री

Sat, 06 Jun 2026 08:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

फायर कर्मियों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों में लोड गत्ते की पेटियों की जांच करवाई गई। जांच में सभी पेटियों में पटाखे और विस्फोटक सामग्री पाई गई।
विज्ञापन
जींद में पकड़ा विस्फोट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए स्टाफ सफीदों ने पिकअप और ट्रक से करीब 3,867 किलो अवैध पटाखा और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दोनों वाहनों से आरोपी कोरड़ा, जिला कैथल निवासी जसबीर उर्फ मितु और महीपाल और नीरज निवासी धनौली जिला करनाल को पकड़ा है। पकड़ी गई सामग्री की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पांच जून शाम को टीम असंध-सफीदों रोड स्थित गांव रोहड बस अड्डा के पास थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो वाहनों में भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री लोड है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक पिकअप और ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम जसबीर उर्फ मितु और महीपाल और नीरज निवासी धनौली जिला करनाल बताया।

फायर कर्मियों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों में लोड गत्ते की पेटियों की जांच करवाई गई। जांच में सभी पेटियों में पटाखे और विस्फोटक सामग्री पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों से 595 गत्ते की पेटियां बरामद की हैं। इनका वजन 3867 किलो 500 ग्राम मिला।
विज्ञापन


आरोपियों से बरामद सामग्री संबंधी लाइसेंस मांगा तो वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने नमूने लेकर सामग्री को सील कर दिया। वाहनों को कब्जे में ले लिया। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें