01जेएनडी23 : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जानकारी देते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने ग्रामीणों, दुकानदारों से संवाद कर डोर टू डोर अभियान चला स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण रमेश, रोहताश, रोशन से बातचीत की और पर्चे बांटकर स्वदेशी वस्तुओं के लाभ समझाए।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है उन क्रांतिकारियों को जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिए। जब आप स्वदेशी सामान खरीदते हैं तो उसका पैसा हमारे किसान, कारीगर और मजदूर के पास जाता है। विदेशी सामान खरीदने से हमारा पैसा विदेश चला जाता है और आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रह जाता है।
दीपावली, रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर भी हमें स्वदेशी ही अपनाना चाहिए। कपड़े में खादी और हैंडलूम को प्राथमिकता दें व रोजमर्रा की वस्तुओं में भी स्वदेशी ब्रांड चुनें। स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जब तक हर नागरिक स्वदेशी के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक देश मजबूत नहीं बनेगा।