फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रोडक्शन-पोस्ट प्रोडक्शन के बारे में बताया

Thu, 24 Apr 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी10-सीआरएसयू में आयोजित व्याख्यान में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत विव
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की तरफ से फिल्म मेकिंग विषय पर बुधवार को विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की जटिल और रचनात्मक प्रक्रिया से परिचित कराना था। इसमें प्रमुख वक्ता के रूप में फिल्म निर्माता शिवराज गोयत ने शिरकत की।
उन्होंने प्रतिभागियों को फिल्म मेकिंग के विभिन्न चरणों प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कैमरा तकनीक, निर्देशन, संपादन, साउंड डिजाइन और वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि जनसंचार विभाग, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन के मार्गदर्शन में सकारात्मक दिशा की और आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डॉ. बलराम बिंद ने बताया कि हरियाणा का फिल्म उद्योग लगातार आगे बढ़ रहा है।
जनसंचार विभाग भी समय-समय पर विभिन्न वेबसीरिज के निर्देशक को बुलाकर विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए कई व्याख्यान करा चुका है ताकि समाज में हमारी नई पीढ़ी फिल्मों के जरिए अच्छे समाज का निर्माण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें