फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर में दवाई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश जागलान
विज्ञापन

जींद। नशा छोड़ने वाले जिस नागरिक अस्पताल के भरोसे अपना इलाज करवा रहे हैं, उसमें दवाइयां ही खत्म हो गई हैं। 13 जुलाई के बाद इन लोगों को ओएसटी सेंटर पर दवाइयां नहीं मिल रही हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 120 मरीज दवाई लेने के लिए आते हैं। दवाई नहीं मिलने के कारण इन मरीजों को बेचैनी, चिड़चिड़ापन की शिकायतें हो रही हैं। इसके अलावा दवाई नहीं मिलने के कारण यह लोग फिर से नशे की जद में जा सकते हैं।
नागरिक अस्पताल में ओएसटी (ओपीओईड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर पर उन लोगों को दवाइयां दी जाती हैं, जो किसी नशे की लत के शिकार हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर पर ये दवाइयां मुफ्त दी जाती हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी इन लोगों को अपनी निगरानी में ही दवाई देते हैं। फिलहाल दो सप्ताह से नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। नागरिक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के वेयर हाउस से दवाइयां मिलती हैं। जिन मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है, पहले उनको अधिक खुराक दी जाती हैं। धीरे-धीरे मरीज की हालत में सुधार होने पर दवाई की डोज कम कर दी जाती है। संवाद
विज्ञापन

-------------------
पड़ सकता है शरीर पर दुष्प्रभाव
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि जो मरीज नशा छोड़ने के लिए ओएसटी सेंटर पर आते हैं, यदि उन्हें समय पर दवाई नहीं मिले तो उनके शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। यदि यह दवाई समय पर नहीं मिले तो मरीजों को बेचैनी, चिड़चिड़ापन हो सकता है। दवाई नहीं मिलने के कारण यह मरीज वापस नशे की जद में जा सकते हैं। इसके अलावा दवाई समय पर नहीं मिलने के कारण इस प्रकार के मरीज दिमागी रूप से कमजोर हो जाते हैं और वह अपने आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
13 जुलाई को नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर में दवाइयां खत्म हो गई थी। समय-समय पर दवाइयों की डिमांड स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाती है। फिलहाल वेयर हाउस में भी दवाइयां नहीं हैं। पूरे प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी हुई है। जल्द ही दवाइयां मिल जाएंगी और मरीजों को उपलब्ध होंगी।
- डॉ. संदीप लोहान, डिप्टी सिविल सर्जन ओएसटी सेंटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें