फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरात में कहासुनी पर पूर्व फौजी की चाकू घोंप हत्या

विज्ञापन
21जेएनडी20-विकास।
विज्ञापन
जींद। बरात में शराब पीने के दौरान अपशब्द बोलने से शुरू हुई कहासुनी में बराह खुर्द गांव निवासी पूर्व फौजी विकास (40) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रिश्ते के भाई और उसके दो भतीजों पर लगा है। पुलिस ने भाई अरविंद की शिकायत पर गांव के ही सतीश और उसके दो बेटों अमन और अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बराह खुर्द गांव निवासी कृष्ण लाल के बेटे दीपक की सोमवार की रात शादी थी। बरात चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) के निकट स्थित एक निजी होटल में आई थी। खाने-पीने का दौर चला रहा था। तभी दूल्हे के ताऊ के बेटे विकास की बरात में शामिल परिवार के ही सतीश के साथ कहासुनी हो गई।
पुलिस के मुताबिक, विकास ने अपशब्द बोलने पर सतीश को थप्पड़ जड़ दिए। उस समय तो वहां मौजूद अन्य बरातियों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद विकास होटल से बाहर चला गया। सतीश भी वहां पहुंचा और फिर से दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि सतीश ने अपने बेटे अरुण और अमन को बुला लिया। तैश में आए अमन ने विकास के पैरों और सीने के पास चाकू से तीन वार किए। विकास को घायल हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया। अधिक खून बहने से पीजीआई में विकास ने दम तोड़ दिया।
दो माह पहले बेलदार के पद पर लगी थी नौकरी
अरविंद ने बताया कि उसका छोटा भाई विकास सेना से सेवानिवृत्त हो चुका था। करीब 10 माह पहले ही उसकी बेलदार के पद पर तैनाती हुई थी। वह सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत था।
आरोपी सतीश करता है खेतीबाड़ी, बेटा अमन चलाता है टैक्सी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सतीश खेतीबाड़ी और सिलाई का काम करता है। उसका बेटा अमन गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है जबकि अरुण पुणे में ट्रांसपोर्ट पर काम करता है।
वर्जन-
-होटल में बरातियों के बीच शराब पीते समय झगड़ा हुआ था। अपशब्द बोलने पर पूर्व फौजी ने सतीश को थप्पड़ मारा था। इसके बाद तीनों बाप-बेटों ने चाकू घोंपकर विकास की हत्या कर दी। पुलिस ने सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया है। अरुण की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-मनीष, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें