फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए : सीजेएम

Wed, 08 Apr 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी10: ​शिविर में मौजूद अमर ज्योति फाउंडेशन ओल्ड एज होम सदस्य। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को जुलाना स्थित ओल्ड एज होम और जिला जेल में हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


सीजेएम मोनिका ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और कानूनी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

शिविर में डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों और बंदियों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें मुख्य रूप से रक्तचाप और शुगर की जांच की गई। सीजेएम ने बताया कि नौ मई को जींद, नरवाना और सफीदों के न्यायिक परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें