जींद। महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि परिवार का हर सदस्य धर्म ध्यान जरूर करें। चाहे वो माला के रूप में हो या तप, त्याग के रूप में हो। परिवार को रखने के लिए सभी तालमेल बनाने के लिए रोजाना परिवार के सभी सदस्य संयुक्त प्रार्थना अवश्य करें।
प्रार्थना में भी बहुत बड़ी ताकत होती है। जो काम दवा से नहीं होता वो दुआ से हो जाता है। गुरु व धर्म पर दृढ़ विश्वास रखें। धर्म की छाया में बैठकर मन की चिंता व थकावट दूर हो जाती है। चाहे कैसा भी समय समय क्यों न हो पर बड़ों को प्रणाम करना न भूले, क्योंकि जो इंसान बड़ों को प्रणाम करता रहता है उसका जीवन संस्कारवान बन जाता है।