फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद भी समाज में अंधविश्वास, जातिवाद है : अशोक

Sun, 15 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा ज्ञान‑विज्ञान समिति का 11वां जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन शनिवार को बैरागी धर्मशाला में शुरू हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोहन दास और जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव मंगतराम शास्त्री के अध्यक्ष मंडल ने की। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अशोक गर्ग ने कहा कि आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी समाज में अंधविश्वास, जातिवाद और सांप्रदायिकता मौजूद है। जो सामाजिक एकता में बाधा बनते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता और वैचारिक संवाद से ही समाज को समानता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता और समिति के राज्याध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद गौरी ने कहा कि वर्ष 1995 में गठित समिति का उद्देश्य समता, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर आधारित समाज निर्माण है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल पुस्तक नहीं बल्कि नागरिक जीवन का आधार है और इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। इस दौरान डॉ. सुरेश कुमार जैन, प्रदीप शर्मा, चमन, जगवंती, नेहा और जयपाल दनौदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें