फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के 14 दिन बीत जाने के बाद भी मांगें नहीं मानी : प्रदीप

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- दमकल विभाग कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर 14 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। प्रदेश सरकार की ओर से लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आह्वान किया। 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए फायर के दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई।
राज्य कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार हड़ताल को 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें