फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को बैसाखी की जरूरत नहीं

Sun, 27 Jul 2014 12:47 AM IST
जींद, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
। हरियाणा में भाजपा को अब बैसाखी की जरूरत नहीं है। जनता को भाजपा की नीति और नीयत दोनों में विश्वास है। इसका सबूत लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने दिया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के आठ प्रत्याशियों में से सात ने जीत दर्ज की। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर उतरने की जरूरत है और जाति व धर्म से ऊपर उठकर जनता के बीच में जाए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को रेलवे जंक्शन पर स्थित रेलवे बरात घर में जींद जिले के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष गंगवार ने विधानसभा चुनाव किस रणनीति से लड़ना है इसके लिए भी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट की कीमत है।

 इसके लिए भापजा को प्रदेश की नब्बे की नब्बे सीटों के बूथ स्तर पर मजबूत होने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ता अभी से पूरा खाका तैयार कर लें और पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार जनता के बीच में रहे। कार्यकर्ताओं व नेताओं को आत्मविश्वास करने की जरूरत है। हरियाणा में भाजपा को बैसाखियों के सहारे चलने का चलन है, इसलिए इसको अब बदलने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा की तर्ज पर ही मेहनत करने की जरूरत है, लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 52 पर जीत दर्ज की थी। इसलिए अभी से कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पार्टी की नियत व नीति दोनों के बारे में जानकारी दें। इस अवसर पर सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेश कौशिक, जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश पहल, प्रो. शकुंतला राज, श्रीनिवास वर्मा, लीलाधर मित्तल, अमरपाल राणा, रिछपाल शर्मा, हरिदास सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, जवाहर सैनी, सज्जन गर्ग, सुभाष शर्मा, डॉ. राज सैनी, संदीप सिंधु,, अमन शर्मा, संदीप गोसाई, कृष्ण अहलावत, विजेंद्र ढांडा, दिनेश व्यास, विनय वत्स, जयवीर खटकड़, बलकार डाहोला, विनोद, ओमप्रकाश नैन, जितेंद्र शर्मा मौजूद थे।

तीन विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की मेहनत रही कम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जींद की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 871 बूथ है। इसमें सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सफीदों और जींद के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर जीत दर्ज की, जबकि जुलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा।

इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं को ज्यादा मजबूती के साथ मेहनत करने की जरूरत है। उचाना व नरवाना विधानसभा के बारे में उन्होंने कहा कि इन पर उनकी सहयोगी दल हजकां ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वहां पर उनके सहयोगी दलों के उम्मीद्वारों की भारी मतों से हार हुई है। इसलिए इन दोनों विधानसभाओं के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर मेहनत करेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में परिणाम ही बदल देंगे।
विज्ञापन


गठबंधन पर केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला
भाजपा-हजकां गठबंधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। इसके लिए केंद्रीय नेता प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे है। इसकी रिपोर्ट केंद्र के समक्ष रखा जाएगा। जिस पर जल्द ही फैसला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें