फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिखा उत्साह...सफीदों में 81.5 प्रतिशत मतदान

Mon, 03 Mar 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी28:सफीदों के वार्ड 14 में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के वार्ड नंबर 14 का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उपचुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस वार्ड में कुल 1384 मतदाता है। इसमें से 1128 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मताधिकार का प्रयोग करने वालों में 603 पुरुष व 525 महिला मतदाता शामिल रहे। सायं को मतदान खत्म होने के बाद 81.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इस चुनाव को लेकर आदर्श कालोनी स्थित राजकीय मिडल स्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मतदान केंद्र पर व्यापक रूप से पुलिस बल तैनात रहा। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिला। इस उपचुनाव को लेकर प्रशासन काफी सतर्क दिखाई दिया। पोलिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गया था, जोकि शाम पांच बजे निरंतर जारी रहा।
रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम पुलकित मल्होत्रा व डीएसपी गौरव शर्मा ने कई बाद पोलिंग स्टेशन का दौरा किया और चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस उपचुनाव में ज्योति देवी, नीरू कुमार व अजीत कुमार अपना-अपना भाग्य आजमा रहे थे और रविवार को उनका भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। इस चुनाव को संपन्न करवाने के लिए दो पोलिंग पार्टियां भेजी गई थी। इसमें से एक पार्टी को रिजर्व रखा गया था। चुनाव की मतगणना 12 मार्च को सफीदों के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी।

02जेएनडी28:सफीदों के वार्ड 14 में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें