फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जयंती देवी महायज्ञ व कन्या पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

Tue, 06 Jan 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी21: मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी को निमंत्रण देने के दौरान मां का प्रसाद देते हु
विज्ञापन
जींद। श्री जयंती देवी महायज्ञ एवं कन्या पूजन उत्सव की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। गुप्त नवरात्रों के पावन अवसर पर मां जयंती की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ में आहुति डालने के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी को भी महायज्ञ में आहुति के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पुजारी ने बताया कि मानव कल्याण के उद्देश्य से प्रतिदिन सवा लाख नवारण मंत्र जाप किया जाएगा।
महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व रानी तालाब से मां जयंती की पालकी व कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसे प्रमुख समाजसेविका वृंदा शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। कलश यात्रा मां जयंती मंदिर पहुंचेगी, जहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें