फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 10 दिन पहले युवक ने दी थी धमकी

Tue, 12 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी में रंजिश के तहत दो बाइकों पर आए सात युवकों एक दुकान में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने देवा को नामजद कर सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुप्ता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि नौ अगस्त शाम को वह अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो बाइकों पर सात युवक आए। उनमें से एक कॉलोनी का देवा भी था। उन्होंने आते ही उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जब उसके परिजन छुड़ाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने बचाव के लिए दुकान में घुसने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उन्हें अंदर घुसकर भी पीटा। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग ने बचाया।
विज्ञापन

दस दिन पहले दी जान से मारने की धमकी
उन्होंने बताया कि देवा दस दिन पहले उनकी दुकान पर आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गया था। आरोपी ने कहा था कि वह शिकायत वापस ले नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। उन्होंने इसके खिलाफ रोहतक रोड पुलिस चौकी में शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने उसे बुलाकर छोड़ दिया।

2023 में भी किया था हमला

शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने बताया कि वह आरटीआई कार्यकर्ता है। वर्ष 2023 में भी देवा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। फिर एक दिन उसने अन्य युवकों के साथ उसकी दुकान पर आकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इससे उसके पूरे परिवार को गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

वर्जन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवा को नामजद कर सात अन्य के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जसबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी रोहतक रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें