फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकानदारों के अतिक्रमण से बाजार की सड़कें बनीं संकरी गलियां

Tue, 23 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी15-शहर के मेन बाजार में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन आते ही बाजार सजने लगे हैं लेकिन इस सजावट के बीच में दुकानदारों ने दुकानों को आगे बढ़ा लिया है। इससे बाजारों की सड़कें संकरी गलियों में तब्दील हो गई हैं। यदि नगर परिषद ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो दीवाली तक रास्ते बिल्कुल संकीर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन

बाजारों में अतिक्रमण से 15 फीट चौड़ी सड़कें छह से आठ फीट रह गई हैं। कहीं दुकानदारों ने दुकान के आगे चबूतरे बना लिए हैं तो कहीं दुकानों के आगे सामान रख लिया है। इससे बाजारों में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती हैं।
बाजार एसोसिएशन अतिक्रमण से मुक्ति की मांग कर चुकी हैं। प्रशासनिक स्तर पर ही ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शहरवासियों का कहना था कि बाजारों में अतिक्रमण हटाने की आवाज उठती है लेकिन कार्रवाई न होने से हालात ज्यों के त्यों रहते हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों ने मांग की है कि बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखने पर पाबंदी लगे। वहीं रेहड़ियों के लिए अलग जगह निश्चित की जाए। तंग बाजारों में दिन में चार पहिया वाहनों या सामान ढोने वाली रिक्शा पर रोक लगे।
शहर के हर रास्ते पर बढ़ा अतिक्रमण
त्योहारी सीजन में हर साल दुकानदारों के बाहर अतिक्रमण हो जाता है। त्योहारी सीजन में अभी से शहर के हर रास्ते पर अतिक्रमण होने लगा है। शहर के गोहाना रोड, सफीदों रोड, मेन बाजार, बैंक रोड, तांगा चौक, घंटाघर चौक, झांझ गेट, रुपया चौक, पटियाला चौक, रेलवे रोड, रोहतक रोड, हांसी रोड पर अतिक्रमण बढ़ा हुआ है।
बाजार की अलग पार्किंग नहीं
शहर में पार्किंग की कई बार मांग उठ चुकी है। हालांकि रानी तालाब स्थित गुरुद्वारा के पास नगर परिषद की खाली पड़ी चार एकड़ जमीन पर पार्किंग बनाने की योजना तैयार की थी लेकिन अब तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। हर बार त्योहारी सीजन में पार्किंग बनाने की आवाज उठती है लेकिन सीजन खत्म होते ही यह मामला ठंडे बस्ते में चली जाती है। इस बार भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से दीवाली पर शहरवासियों को जाम से परेशान होना पड़ेगा।
वर्जन
अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों के साथ चर्चा हुई थी। उन्होंने माना है कि वे खुद ही अतिक्रमण नहीं करेंगे। यदि कोई करेगा तो उसको भी नहीं करने देंगे। यदि फिर बाजारों में अतिक्रमण होता है तो नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। -सुरेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर परिषद जींद

23जेएनडी15-शहर के मेन बाजार में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें