फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : एसडीएम

Tue, 23 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी40-गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आन, बान और शान के लिए शहीद हुए वीर सपूतों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। कार्यक्रम उपरांत कारगिल युद्ध में शहीद हुए स्वर्गीय आशीष कुमार की विरांगना बिमला देवी को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान कैप्टन सुधीर नसीर, चंद्रभान, राजेंद्र, अमरनाथ, प्रताप सिंह व रविंद्र भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें