फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शुरू किया जाएगा रोजगार पोर्टल ः उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और साथ में बैठे डीसी आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार तैयार है। बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही प्रदेश सरकार रोजगार पोर्टल शुरू करेगी। इसमें हर बेरोजगार अपना पंजीकरण करवा सकता है। चाहे वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है या अन्य किसी नौकरी की। यहां तक की निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी पोर्टल पर रहेंगी। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही.
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लगभग सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए राहत की योजना बनाई है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने हैचरी उद्योग को उबारने के लिए प्रयास कर रही है। विदेशों में रह रहे लोगों रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जींद में 148 लोगों की वापसी की उम्मीद है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे उद्योगों (एमएसएमई) को सुचारु रूप से चलाने के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों समेत दो सदस्य एमएसएमई व बैंक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। इन उद्योगों को सुचारु रूप से चलने में अगर कोई परेशानी आती है तो इनके समाधान के लिए एक पोर्टल शुरू किया जाएगा।
अधिकारियों को बस चलाने के निर्देश
इस दौरान अधिकारियों की मीटिंग में उपमुख्यमंत्री ने जिले के अंदर भी बस चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए रूट प्लान तैयार कर मुख्य मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं, इसलिए मुख्य सड़कों पर बसों की सुविधा शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला में चार हजार लोगों के लिए कोरोना टेस्ट
मीङ्क्षटग में डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि जिला में अब तक चार हजार 447 लोगों के कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट करवाए गए हैं। जिनमें से फिलहाल छह एक्टिव केस हैं और 309 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें