फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चौकीदार ने नागक्षेत्र सरोवर में कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
चौकीदार के आत्महत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम के लिए काजगी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों बार एसोसिएशन द्वारा रखे गए चौकीदारी ने रात में नागक्षेत्र सरोवर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने शव को उतराते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि उन्हें सुबह नागक्षेत्र सरोवर के पास टहल रहे लोगों ने सूचना दी कि नागक्षेत्र सरोवर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला। मृतक की पहचान अजय (55) के रूप में हुई। अजय बार में चौकीदारी था। एडवोकेट संदीप अग्रवाल ने बताया कि अजय अकेला ही रहता था। दिन में वह ई-रिक्शा चलाता था। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। रात को भी वह अपनी ड्यूटी पर आया था। वह बार में ही रहता था। उसके परिवार का अन्य कोई सदस्य उसके पास नहीं रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वकील को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें