फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडी महिला महाविद्यालय में रोजगार मेला, नौ छात्राएं चयनित

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। छात्राओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म (एसडी) महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने की। यह मेला प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस सेल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। एनआईआईटी प्लेसमेंट सेल के माध्यम से एक्सिस बैंक के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई। एक्सिस बैंक के अधिकारी मनोज कश्यप ने 30 इच्छुक छात्राओं के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. अनीता छाबड़ा और डॉ. नयनदीप ने छात्राओं को प्रेरित किया। साक्षात्कार के बाद नौ छात्राओं का प्रारंभिक चयन हुआ। इन चयनित छात्राओं को अब ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने महाविद्यालय का उद्देश्य बेहतर रोजगार के अवसर देना बताया। संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल और अन्य पदाधिकारियों ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें