फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मी 17 सितंबर को सरकार को भेजेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
10जेएनडी10: जनस्वास्थ्य विभाग के यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला जींद की विस्तारित बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सतीश शर्मा ने किया। बैठक में लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


राज्य प्रधान गंगाराम मौन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा से वार्ता के बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से सरकार के नाम मांगों का ज्ञापन भेजा जाएगा। समाधान नहीं होने पर 24 अक्टूबर से मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। आंदोलन को लेकर सभी ब्रांचों में बैठकें होंगी।

नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन
बैठक में 36 दिन से चल रही नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया गया। एकमत प्रस्ताव पारित कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की हरसंभव मदद का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें