जींद। गोहियां के पास बुधवार देर शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक गांव खांडा निवासी 25 वर्षीय सुशील की मौत हो गई। वह नगूरां गांव में टेंट की दुकान पर काम करता था।
मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुशील बाइक से नगूरां से वाया गोहियां अपने घर खांडा जा रहा था। गोहियां के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने घायल सुशील को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि सुरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।