फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ओपीएस की बहाली के लिए कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर निकाला पेंशन आक्रोश मार्च

Sat, 29 Jun 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने ओपीएस की बहाली के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को बैरागी धर्मशाला में जिलास्तरीय ओपीएस सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर धर्मशाला से शहीद स्मारक तक पेंशन आक्रोश मार्च निकाला। मंच संचालन राज्य महासचिव ऋषि नैन ने किया।
विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी कई वर्षों से ओपीएस को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति प्रदेश में कई बार आंदोलन भी कर चुकी है। इसके दबाव में हरियाणा सरकार ने 20 फरवरी 2024 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी गठित की थी, मगर अभी तक ओपीएस को बहाल करने के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है, इससे कर्मचारियों में रोष है। इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने के लिए मिला था।
उन्होंने कहा कि 25 जून को संघर्ष समिति ने सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री को ओपीएस बहाली के लिए ज्ञापन दिया था, लेकिन कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके चलते संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसकी शुरुआत जींद से की गई है। अब सभी जिलों में आक्रोश मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन

धारीवाल ने कहा कि अगर सरकार ने ओपीएस बहाली के लिए जल्द कदम नहीं उठाया तो 1 सितंबर को पंचकूला में रैली कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
मंच के राज्य महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि संघर्ष समिति 7 साल से ओपीएस बहाली की मांग कर रही है, मगर सरकार है कि तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। इससे प्रदेश के सभी विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी पाई जा रही है। इसी नाराजगी को व्यक्त करने के लिए संघर्ष समिति अब सभी जिलों में काले कपड़ों में पेंशन आक्रोश मार्च निकालेगी।
इस अवसर पर जिला प्रधान जोगिंदर लोहान, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर, राजबाला कौशिक, किरण लोहान, अनुराधा गुप्ता, देवीलाल सहारण, सुनील खटकड़, वजीर गांगोली, विजय भुना, बलराम आर्य, दिनेश शर्मा, नरेश खेदड़, राजेश शर्मा, राजा शामदो, सुरेंद्र मान, जोगेंद्र नेहरा, जसबीर चहल, सुनीता कालीरमन, ओमपाल ढांडा, राजेश आसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें