फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोल खड़ा करके नहीं खींचे तार, किसानों में रोष

Sat, 29 Jun 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी11: दिल्लूवाला गांव में बिना बिजली तार के खड़ा दिखाई देता बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। दिल्लूवाला निवासी किसान खेत में खड़े बिजली के पोल पर तार लगवाने के लिए करीब एक साल से बिजली निगम नगूरां के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

दिल्लूवाला निवासी चांद, ओमप्रकाश, जयबीर ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले तेज आंधी की वजह से उनके खेत में खड़ा बिजली का पोल गिर गया था। इसकी सूचना उसी समय नगूरां बिजली निगम के एसडीओ तथा जेई को दे दी गई थी। बिजली निगम ने दो माह पहले पोल को तो लगा दिया, लेकिन बिजली को नहीं खींचा। बिजली नहीं मिलने से उनको धान की रोपाई करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि दो माह से नगूरां बिजली निगम के एसडीओ तथा जेई कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी ठेकेदार पर तार न लगाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन कारण चाहे जो भी हो इससे उनको परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि बिजली निगम ने जल्द ही तार नहीं खींचा तो वह कोई कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

बिजली निगम नगूरां के ठेकेदार ऋषिपाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। काम की अधिकता के चलते तार नहीं लगा पाए हैं। इसके लिए किसानों के फोन उनके पास आ रहे हैं। जल्द ही तार खिंचवा दिया जाएगा।

28जेएनडी11: दिल्लूवाला गांव में बिना बिजली तार के खड़ा दिखाई देता बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें