जुलाना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता मनमोहन सिंह ने की। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्हें भिवानी स्थित पीजीआई में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक स्थानांतरण के कारण उनके आवागमन का खर्च बढ़ रहा है और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही काम करने दिया जाए या फिर डेपुटेशन की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सहमति के कर्मचारियों को दूरस्थ स्थानों पर भेजना उचित नहीं है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।