फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। लंबित मांगों को लेकर एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर डिवीजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लो ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव एवं राज्य प्रेस प्रवक्ता कर्मवीर कापड़ो ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं लेकिन सरकार उनकी ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगी। यूनियन नेताओं ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार 30 जून को जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाने का आह्वान किया गया।
मौके पर प्रवक्ता कृष्ण नैन, राज्य मुख्य सलाहकार महावीर माथुर, सिटी सब डिवीजन के प्रधान दिलबाग श्योकंद व सचिव सुरेश नैन, सब अर्बन के प्रधान दिलबाग नैन व सचिव राजेश शर्मा, गढ़ी के प्रधान रवि नैन व सचिव सुरजीत, उचाना के प्रधान विकास खटकड़ व सचिव जसबीर श्योकंद, टीएल के प्रधान रामजुआरी व सचिव अमित सहित यूनिट कैशियर रोहतास जांगड़ा, भूपेंद्र गोयत, राजकुमार, समीर राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें