26जेएनडी24: रक्तदाता को हेलमेट देकर सम्मानित करते थाना प्रभारी चंद्रपाल। स्रोत युवा
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में शिविर में युवाओं ने 95 यूनिट रक्तदान किया। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया गया।
थाना प्रभारी चंद्रपाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। इस अवसर पर नवीन सेढ़ा माजरा, सतपाल करसिंधु, वीरेंद्र नैन, राहुल एवं दीपक मौजूद रहे। संवाद