फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचकेआरएन के तहत हटाए गए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Nov 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी11 : मांग पत्र सौंपते हुए कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में सिंचाई विभाग कार्यालय में हटाए गए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डिप्टी सुपरीटेंडेंट को कार्यकारी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई प्रदीप कुंडू, ब्रांच सचिव हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 41 ने की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता ने सरकार के आदेशों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से कर्मचारियों को नौकरी से हटाया है।
इससे न केवल सरकार की मंशा पर सवाल उठता है बल्कि दर्जनों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदीप कुंडू ने कहा कि सरकार ने कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देने का वादा किया था लेकिन विभागीय अधिकारियों की तानाशाही के कारण कर्मचारियों को इस अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने कई बार कार्यकारी अभियंता से अनुरोध किया कि उनका नाम जॉब सुरक्षा सूची में शामिल किया जाए लेकिन अधिकारी ने मनमाने ढंग से कुछ ही कर्मचारियों के नाम भेजे जिससे कई योग्य कर्मचारी बाहर रह गए। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के नेताओं ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया।
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर किसी कर्मचारी को अनुचित तरीके से हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता की होगी।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रलदू राम, उमेद सिंह, वीरेंद्र राणा, रणदीप, सत्यवान, सावन, सुनील, सतीश, सुखविंदर सिंह, सुखवीर सिंह सहित कई कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

06जेएनडी11 : मांग पत्र सौंपते हुए कर्मचारी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें