फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में नहीं हो रहा हेपेटाइटिस बी वायरस का टेस्ट

विज्ञापन
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) संक्रमण की जांच न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में यह जांच निशुल्क की जाती है लेकिन जांच सुविधा ठप होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रूख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाहर यह टेस्ट 450 रुपये से अधिक में किया जाता है जिससे आम मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। रोजाना कई ऐसे मरीज अस्पताल पहुंचते हैं जिन्हें चिकित्सक यह जांच करवाने की सलाह देते हैं लेकिन सुविधा न मिलने पर उन्हें बाहर भेज दिया जाता है।
अस्पताल में एचबीएसएजी टेस्ट पिछले कई सप्ताह से नहीं किया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण रक्त परीक्षण है जो यह पता लगाता है कि व्यक्ति हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित है या नहीं। यह जांच वायरस की सतह पर पाए जाने वाले एक विशेष प्रोटीन का पता लगाती है जिससे संक्रमण की पुष्टि की जाती है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, हेपेटाइटिस बी एक गंभीर संक्रमण है जो लीवर को प्रभावित करता है। शुरुआती जांच और उपचार से इस रोग को नियंत्रण में लाया जा सकता है लेकिन जांच सुविधा न होने से कई मामलों में संक्रमण का पता देर से चलता है जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है।

यूरिन टेस्ट किट की सप्लाई भी लगातार बाधित हो रही
इसी तरह अस्पताल में यूरिन टेस्ट किट की सप्लाई भी लगातार बाधित हो रही है। अस्पताल के लैब कर्मियों के अनुसार, किट की मात्रा बेहद सीमित आती है जबकि अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा यूरिन टेस्ट किए जाते हैं। कई बार जांच के लिए आए मरीजों को यह कहकर वापस भेजना पड़ता है कि किट खत्म हो चुकी है।
-
वर्जन
अस्पताल में टेस्ट एक या दो दिनों से नहीं हो रहे थे, क्योंकि बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है। अब दोबारा से इसे शुरू करवा दिया जाएगा। -डॉ. गौरव यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें