फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजीकरण के विरोध में कर्मियों ने की नारेबाजी

Fri, 30 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी08: सब डिवीजन नगूरां प्रांगण में विरोध जताते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जींद। उत्तर प्रदेश विद्युत प्राधिकरण के निजीकरण के विरोध में सब डिवीजन नगूरां में इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फाउंडेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर गेट मीटिंग का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राजकुमार चहल ने की, जबकि संचालन सब यूनिट सचिव सोहनलाल धनखड़ी ने किया।
विज्ञापन

इसमें सब डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ एकजुटता दिखाकर उतर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निजीकरण का विरोध किया। सब यूनिट प्रधान ने निजीकरण के प्रस्ताव को जनविरोधी बताया और इसके दुष्परिणामों पर चर्चा कर इसे वापस लेने की मांग की।
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि विद्युत प्राधिकरण को निजी हाथों में सौंपने के बजाय इसे और सुदृढ़ किया जाए, ताकि जनता को सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक अलेवा प्रधान अमरजीत ढांडा, सतीश चांदपुर,.दयानंद दलाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें