फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
जींद मार्केट कमेटी के कार्यालय में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद मार्केट कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों ने हिसार के बालसमंद में मार्केट कमेटी सचिव के साथ की गई मारपीट के विरोध में सोमवार को सोनाली फौगाट व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता मार्केटिंग बोर्ड फील्ड स्टाफ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने की गई।
विज्ञापन

पूनिया ने कहा यह सांकेतिक धरना न्याय नहीं मिलने तक अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार लंबे समय से करते आ रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने नेताओं की प्रताड़ना को सहन किया। अब नेता मारपीट पर उतारू हो गए हैं। इसको प्रदेश का कर्मचारी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें