फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना नगर परिषद के गेट पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला, जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। नगर परिषद कार्यालय से बाहर बैठे कार्यालय के कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सुबह 9 से 11 बजे तक नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दो घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गेट बंद होने के कारण नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों को भी दो घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान के लिए सरकार से बातचीत कर रहे हैं। कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद अब तक लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
कर्मचारी नेताओं राजा राम और बंटी ने बताया कि करीब 9 बजे सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मुख्य गेट पर एकत्र हुए और ताला लगाकर धरना शुरू किया। सरकार की ओर से केवल आश्वासन मिलने से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सहमति वाली मांगों के संबंध में लिखित पत्र जारी होने के बाद ही आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से वार्ता कर जल्द लिखित आदेश जारी करने और समस्या का समाधान करने की मांग की।

फोटो 1 नरवाना। नगर परिषद कार्यालय से बाहर बैठे कार्यालय के कर्मचारी। संवाद।

फोटो 1 नरवाना। नगर परिषद कार्यालय से बाहर बैठे कार्यालय के कर्मचारी। संवाद।

फोटो 1 नरवाना। नगर परिषद कार्यालय से बाहर बैठे कार्यालय के कर्मचारी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें