जींद। पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई। संचालन मियां सिंह ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने सरकार से मुख्य रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पक्का करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। इसके अलावा, कैशलेस मेडिकल सुविधा को धरातल पर लागू करने, मेडिकल भत्ते को एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने और पेंशनभोगियों की आयु 65, 70 व 75 वर्ष होने पर पेंशन में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग उठाई। इस दौरान धर्मबीर, इंद्र सिंह, मलिक और रणबीर मौजूद रहे।