08जेएनडी23: वार्ड छह में मीटरों की जांच करते हुए बिजली निगम की टीम। संवाद
जुलाना। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए बुधवार को अभियान चलाकर घरों के बाहर लगे मीटर की जांच की। मीटर में गड़बड़ मिलने पर जांच के लिए लैब भेजा गया। बिजली निगम के जेई चंद्रमोहन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने दो मीटरों को जांच के लिए लैब भेजा और एक मकान में चोरी मिलने पर चालान किया गया।
बिजली निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जुलाना में लाइनलॉस ज्यादा होने के कारण निगम द्वारा अभियान चलाया है। मीटरों की जांच की जा रही है। बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अगर बिल नहीं भरेंगे तो मीटर उखाड़े जाएंगे। डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं को ब्याज माफी योजना के तहत बिल भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है।