फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी वर्ग..गलत तरीके से लागू की जा रही ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी : संदीप लाठर

Sat, 26 Jul 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी13-मांगों को लेकर धरना देते हुए कर्मचारी। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट नंबर दो ने अधिकारी के गलत तरीके से किए गए ऑफिस ऑर्डर के खिलाफ धरना चौथे दिन भी जारी रखा। धरने की अध्यक्षता संदीप लाठर और संचालन सोनू ढांगी ने किया। प्रधान संदीप लाठर ने कहा जो ऑर्डर किए हैं वह सरासर गलत हैं जो कि किसी के बहकावे में आकर किए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी ने अपने चहेतों को क्लेरिकल सीटों पर टेक्निकल स्टाफ बैठा रखा है। जबकि फील्ड में टेक्निकल स्टाफ की भारी कमी है। सब स्टेशन में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले कई महीने से किसी भी कर्मचारी को कोई सेफ्टी टूल किट नहीं दी गई है। धरना पर विशेष तौर पर पहुंचे सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा, यूनिट प्रधान राकेश ईक्कस, यूनिट सचिव संदीप गिल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि निगम मैनेजमेंट की ओर से गलत तरीके से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना चाहती है। इसका संगठन 5 अगस्त को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इसके साथ साथ पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने यूपीएस लागू करने के विरोध में एक अगस्त को काला दिवस मनाने का फैसला लिया है, उसका संगठन ने समर्थन करने का फैसला लिया है। इस मौके पर विक्रम लुदाना, सुनील, मनजीत नेहरा, विनोद, पाला राम, जोगिंदर, हनुमान, अशोक, सुभाष, शमशेर, रामनिवास, सुरेंद्र, विजय, प्रदीप, सूरजभान, सुखबीर, युद्धवीर और जय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें