फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामाजिक ताने-बाने को बचाने पर जोर दिया

Fri, 09 Jan 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी19: बैठक में मौजूद सर्व खाप के सदस्य। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। गांव नंगूरा में खाप पंचायतों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सामाजिक सुधारों को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में सर्व खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी टेकराम कंडेला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जबकि अध्यक्षता नंगूरा के प्रधान धर्मपाल खटकड़ ने की।
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने सामाजिक ताने-बाने को बचाने पर जोर दिया। उन्होंने मांग की कि एक गांव और एक गोत्र में शादी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश देते हुए उन्होंने नशा छोड़ो, दूध पियो का नारा दिया। नंगूरा के प्रधान धर्मपाल खटकड़ ने विश्वास दिलाया कि वे समाज से कुरीतियों को मिटाने और शिक्षा व खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस दौरान समाज सेवा करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में खटकड़ खाप के प्रधान हरकेश, संदीप भारती, प्रेम सिंह नाड़ा और महंत राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें