रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के सहयोग से फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में वीरवार को कार्यक्रम आयोजित किया।
सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने शिक्षा व उद्योग के बीच की खाई को पाटने के सहयोग के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में टेरी के विशेषज्ञ कीर्ति और उनकी टीम की ओर से संवादात्मक सत्र और व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों के लिए तीन प्रतियोगिताओं का समावेश था। इससे उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने और नकद पुरस्कार जीतने का अवसर मिला। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग दिया। प्रो. दीपक कौशिक ने आभार जताया।