फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में घर पर गिरी बिजली, लाखों के उपकरण जले

Thu, 19 Feb 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना । कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब एक मकान पर अचानक बिजली गिर गई। बिजली गिरने से घर के लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े हताहत नहीं हुए।
विज्ञापन


मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10: 50 बजे पर मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है।

बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें