16जेएनडी04: मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर धरना देते हुए पेंशनर्ज। स्रोत एसोसिएशन
जींद। हरियाणा बिजली पेंशनर्स ने मंगलवार को तीसरे दिन भी एसई कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने कार्यकारी अभियंता विकास मलिक की कार्यशैली को लेकर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता मांगेराम वशिष्ठ और मंच का संचालन रोशनलाल ने किया।
यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा ने बताया कि ईआर विकास मलिक न तो पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों को मिलने का समय देते हैं और न ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत करते हैं। कार्यालय के अंदर जाने पर बातचीत करने के बजाय वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। निगम के उच्च अधिकारियों को भी हर रोज झूठी रिपोर्ट भेजते रहते हैं। कभी कहते हैं कि उनके कार्यालय में किसी भी पेंशनर्स का कोई कार्य पेंडिंग नहीं है और कभी मीटिंग का हवाला देकर टाल देते हैं। बाद में कार्यकारी अभियंता ने पदाधिकारियों को बातचीत करने के लिए बुलाया, जिसमें लेखाकार व मुख्य लिपिक तथा पेंशनर की तरफ से यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा व अन्य सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेंशनर सभी पेंडिंग कार्य कर दिए जाएंगे। अंत में धरना स्थल पर आकर कार्यकारी अभियंता ने पेंशनर को संबोधित किया और स्वयं धरने का समापन करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान मांगेराम वशिष्ठ, संगठनकर्ता रोशनलाल, यूनिट उप प्रधान रामनिवास नारा, सफीदों यूनिट के प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी के उप संगठनकर्ता राजेंद्र सिंह वशिष्ठ मौजूद थे।
16जेएनडी04: मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर धरना देते हुए पेंशनर्ज। स्रोत एसोसिएशन