फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली निगम कर्मचारियों का तबादले रद्द की मांग को लेकर धरना जारी

विज्ञापन
23जेएनडी19: बिजली निगम कार्यालय में मांगों को लेकर धरना देते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम कार्यालय में बिजली निगम कर्मचारियों द्वारा एसडीओ उचाना जोजो तनेजा सहित तीन के तबादले रद्द करने की मांग को लेकर 17वें दिन धरना जारी रखा। अध्यक्षता जोगिंद्र नरेश दुर्जनपुर ने की। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिला सचिव कृष्ण खटकड़ ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन


संचालन नरेंद्र उदयपुर ने किया। बुधवार शाम को चीफ इंजीनियर हिसार राजेंद्र सभरवाल धरने पर कर्मचारियों के बीच पहुंचे। कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर जो कर्मचारियों की मांग है उसको पूरा किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक जो तबादले हुए है वो रद्द नहीं होते धरना जारी रहेगा। आने वाले दिनों में कोई बड़ा फैसला भी धरने पर लिया जा सकता है। अपने हक की लड़ाई वो लड़ेंगे जब तक तबादले रद्द नहीं होते है।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्ण श्योकंद, जसवंत एसए, कृष्ण एएसए, विनय एसए, बलजीत उचाना खुर्द, वीरेंद्र एएफएम, संदीप पेगां, मनोज दुर्जनपुर, महाबीर भौंगरा, मोहित खटकड़, कुलदीप बिसला, सुनील सैणी, श्रीराम शर्मा, नरेश उचाना खुर्द, राममेहर मोर, प्रदीप मोर, नवदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें