फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 28 अप्रैल को होगा फाइनल ट्रायल

विज्ञापन
23जेएनडी17-हाइड्रोजन ट्रेन, जिसका 28 अप्रैल को सीआरएस ​निरीक्षण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल दूसरे दिन वीरवार को जींद-सोनीपत रेल लाइन पर सफलतापूर्वक हुआ। सुबह आठ बजे ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय दो बजे वापस जींद लौट आई। ट्रायल के दौरान ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। ट्रेन के तकनीकी पहलुओं, गति, ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।
विज्ञापन

अब हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम ट्रायल 28 अप्रैल को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की मौजूदगी में होगा। फाइनल ट्रायल में ट्रेन की सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यदि यह परीक्षण सफल रहता है तो जल्द ट्रेन को नियमित संचालन के लिए मंजूरी मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन पर्यावरण के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे धुआं या प्रदूषण नहीं होता। यही कारण है कि रेलवे इस परियोजना को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है और हर पहलू का गहन परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी ट्रायल सफल होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। 28 अप्रैल को सीआरएस के दौरे के बाद फाइनल ट्रायल के बाद ही ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें