फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद से ही बिजली खपत में आई कमी, बिजली कट से संबंधित शिकायतें भी हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद बिजली खपत में आई कमी, कट से संबंधित शिकायतें भी हुई कम
विज्ञापन

-- दो दिन में 28 लाख यूनिट घटी बिजली की मांग, आधी रह गई शिकायतें
अमन कौशिक
जींद।
मानसून शुरू होते ही एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली खपत में भी कमी आई है। इससे बिजली निगम ने राहत की सांस ली है। मंगलवार सुबह से ही बारिश होने के कारण 86 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि इससे पहले 114 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत चल रही थी। वहीं बिजली कट से संबंधित शिकायतों में भी कमी आई है। एक सप्ताह पहले की बात करें तो बिजली निगम के शिकायत केंद्र में हर रोज 225 से अधिक शिकायतें दर्ज होती थी, वहीं अब बारिश के बाद सिर्फ लगभग 125 शिकायत मंगलवार को दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन बारिश होने की संभावना है, जिससे और अधिक बिजली की खपत में कमी आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से गर्मी ज्यादा थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर के समय एक ओर सड़के सुनसान दिखाई पड़ती थी, वहीं उपभोक्ताओं द्वारा घरों में गर्मी से राहत पाने के लिए लगातार एसी व कूलर चलाए जा रहे थे। बारिश के चलते मौसम में ठंड बढ़ी और लोग घरों में सिर्फ पंखे ही चलाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
पिछले एक सप्ताह इस तरह रही बिजली की खपत
पिछले एक सप्ताह से मौसम गर्म था। गर्मी से राहत पाने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा लगातार पंखे, कूलर व एसी चलाए जा रहे थे। इस कारण पिछले एक सप्ताह के दौरान बिजली की खपत भी बढ़ गई थी। पांच जुलाई को 102.29 लाख यूनिट खपत, छह जुलाई को 106.89 लाख यूनिट, सात जुलाई को 109.14 लाख यूनिट, आठ जुलाई को 110.31 लाख यूनिट, नौ जुलाई को 109.05 लाख यूनिट, दस जुलाई को 113.28 लाख यूनिट, 11 जुलाई को 114.64 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 105.39 लाख यूनिट और 13 जुलाई को 86.39 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।
बॉक्स
न्यूनतम स्तर पर पहुंचा प्रदूषण स्तर
बारिश के कारण जिले को प्रदूषण से भी राहत मिली है। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल होने वाले जींद का एक्यूआई बुधवार को 38 दर्ज किया गया। हालांकि बारिश से पहले रविवार को यह 186 था। सामान्यतौर पर जींद का प्रदूषण स्तर 300 एक्यूआई के आसपास रहता है, जो बहुत खतरनाक स्तर माना जाता है।
विज्ञापन

बॉक्स
बारिश के चलते घटी बिजली की खपत
बारिश के कारण लोागें को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली की खपत भी कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन और बारिश होने की संभावना है, जिससे बिजली की खपत और कम होने की उम्मीद है। हालांकि निगम द्वारा उपभोक्ताओं को लगातार पर्याप्त बिजली दी जा रही है। लोगों को बिजली आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या नहीं है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह आवश्यकतानुसार ही बिजली का उपयोग करें।
--श्यामबीर सैनी, एसई, बिजली निगम जींद।
फोटो कैप्शन
14जेएनडी01: शहर में लगे एक ट्रांसफार्मर का फोटो, जो एक सप्ताह पहले गर्मी अधिक होने के कारण ट्रिप हो जाते थे। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें