फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी22-इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम रमित यादव। स्रोत कर
विज्ञापन
उचाना। एसडीएम रमित यादव ने वीरवार को पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। बिजली निगम कार्यालय के पास स्थित चार्जिंग स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम रमित यादव ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है और इसके लिए बेहतर चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन की कार्यक्षमता, उपयोगकर्ताओं की संख्या तथा भविष्य की संभावनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी तथा ईंधन पर निर्भरता भी घटेगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हों ताकि अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें