फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक पलटने से गिरा बिजली का पोल, 13 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
21जेएनडी29-रोहतक रोड पर ट्रक पलटने से गिरा बिजली का पोल। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर देर रात एक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराने और पलट जाने से नई अनाज मंडी सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस कारण उमस भरी गर्मी और पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रोहतक रोड स्थित एक निजी धर्मकांटे के पास, कार को बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में कार का भी संतुलन बिगड़ा और वह साइड में पलट गई। हालांकि, बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं।
पोल गिरने के कारण रोहतक रोड क्षेत्र और नई अनाज मंडी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंडी के आढ़तियों संदीप मोर और रमेश सांगवान ने बताया कि उन्होंने विद्युत शिकायत केंद्र में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की, लेकिन वहां शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को सूचना दी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने के 13 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बाद में उच्च अधिकारियों को सूचित करने पर ढाई घंटे बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दूसरा पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। आढ़तियों ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान बिजली बाधित होने से किसानों और मंडी में कार्यरत लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें