21जेएनडी13: लघु सचिवालय मे बैठक लेते एडीसी विवेक आर्य
जींद। हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए प्रदेशभर में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल एप्लीकेशन लागू कर रही है। यह योजना 25 सितंबर से सभी जिलों में लागू होगी। इस एप के माध्यम से पात्र महिलाएं नि:शुल्क डिजिटल रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। रविवार को एडीसी विवेक आर्य ने लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक से पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पात्र महिलाओं को योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों की आधार आईडी, बिजली मीटर नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर परिवार के सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और महिला का स्वयं का बैंक खाता शामिल है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया, डीडब्लूओ नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन