फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने शुरू की बिजली बचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली बचाने के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। बिजली निगम ने उजाला हरियाणा स्कीम के तहत हर घर में बिजली की बचत के लिए एलईडी बल्ब पहुंचाने के लिए काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को हांसी रोड स्थित निगम कार्यालय में इस योजना का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद निगम के प्रत्येक सब डिविजन में ये एलईडी बल्ब न्यूनतम रेट पर उपलब्ध होंगे। नौ वाट के एलईडी बल्ब से ज्यादा बिजली की बचत होगी, वहीं सीएफएल व 100 वाट के बल्ब की तुलना में कहीं ज्यादा प्रकाश देगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर घरों में 100 वाट के बल्ब व 40 वाट की सीएफएल लगी हुई हैं। निगम द्वारा सीएफएल की तुलना में कम कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाए जाएंगे। एक एलईडी बल्ब की कीमत 75 रुपये रखी गई है, जबकि मार्केट में इसकी कीमत 150 से 200 रुपये है। निगम का लक्ष्य प्रत्येक घर में एलईडी बल्ब पहुंचाना है।
विज्ञापन


 2.10 लाख कनेक्शन धारक बिजली उपभोक्ता
जिले में बिजली निगम के 2.10 लाख कनेक्शन धारक घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। वहीं 50 हजार से ज्यादा ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जो अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हैं। औसतन प्रत्येक घर में पांच बल्ब जलते हैं, जिसकी औसतन क्षमता 40 वाट है। सीएफएल व एलईडी बल्ब के मार्केट में ज्यादा रेट होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में बल्ब का ही ज्यादा प्रयोग होता है। नौ वाट के एलईडी बल्ब प्रयोग में आने के बाद प्रत्येक बल्ब पर 31 वाट की बचत होगी। इस गणित के अनुसार प्रतिदिन जिले में ढाई लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की बचत होगी।

एक उपभोक्ता को मिलेंगे पांच एलईडी बल्ब
एक उपभोक्ता को निगम द्वारा 75 रुपये प्रति एलईडी बल्ब की कीमत से पांच एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपभोक्ता को एलईडी बल्ब लेने के लिए एक आईडी प्रूफ लेकर आना होगा।
विज्ञापन


बिजली बचत के साथ उपभोक्ता को आर्थिक लाभ भी
यह सरकार व बिजली निगम की अच्छी पहल है। इससे उपभोक्ता को आर्थिक लाभ भी होगा और बिजली की बचत भी। बिजली की बचत होगी, तो निश्चित तौर पर ओवरलोड की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिलेगी।
सतीश भारद्वाज, स्थानीय निवासी

बिजली बचत को मिलेगा बढ़ावा
एलईडी बल्ब के काफी ज्यादा रेट हैं। इतनी ज्यादा कीमत पर एलईडी प्रत्येक उपभोक्ता नहीं खरीद सकता। सरकार व निगम ने जो पहल शुरू की है, इससे लोगों में बिजली बचत के लिए बढ़ावा मिलेगा। धीरे-धीरे बल्ब का चलन बंद हो जाएगा।
तिलकराज गुप्ता, स्थानीय निवासी

प्रत्येक सब डिविजन कार्यालय में उपलब्ध होंगे एलईडी बल्ब
नौ वाट के एलईडी बल्ब न्यूनत्तम रेट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। निगम के प्रत्येक सब डिविजन कार्यालय पर ये एलईडी बल्ब उपलब्ध होंगे, जिन्हें उपभोक्ता आसानी से खरीद सकते हैं। एलईडी बल्ब के प्रयोग में आने से जिले में प्रतिदिन ढाई लाख यूनिट बिजली की बचत होगी। बिजली बचत के उद्देश्य से ही सरकार द्वारा उजाला हरियाणा के तहत यह योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें