फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर छिंदवाड़ा ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे फिरोजपुर से दिल्ली की तरफ जा रही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस जींद स्टेशन पर आकर रुकी। जैसे ही ट्रेन हांसी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंची तभी लाइन पार कर रहे एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली तो बुजुर्ग के पास से नारनौंद-जींद की बस टिकट और 180 रुपये बरामद हुए। ऐसा कोई कागजात नहीं मिला जिससे शव की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मटियाला रंग का कुर्ता पायजामा और सफेद परना लिए हुए था। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें