फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माता-पिता की याद में सेवा सदन में रक्तदान शिविर 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। माता-पिता की याद में नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला की ओर से सेवा सदन में 12 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर से एक दिन पहले 11 सितंबर को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इस बार रक्तदान शिविर की थीम जीते-जी रक्तदान व जाते-जाते नेत्रदान रहेगी। इसके अलावा शिविर में आए लोगों को रक्तदान की महत्ता के साथ-साथ मतदान की महत्ता को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। शिविर में बीपी, शुगर व अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कार्यक्रम को लेकर समाजसेवी राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला व शहर के गणमान्य लोगों के साथ मंथन किया। शिविर से पहले शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाएगा। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें