फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीटी मलिक के साथ बुजुर्ग देशराज शर्मा साइक्लोथान में बनेंगे ध्वज वाहक : बलजीत पूनिया

विज्ञापन
31जेएनडी26: स्वीटी मलिक।
विज्ञापन
उचाना। दो जनवरी को आयोजित बांगर उत्सव-3 में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर गांव खेड़ी सफा से राजीव गांधी कॉलेज उचाना तक होने वाली नशा के विरुद्ध जागरूकता साइक्लोथन रैली निकाली जाएगी। रैली में स्वीटी मलिक के साथ 75 वर्षीय पं. देशराज शर्मा खरकभूरा यात्रा के ध्वजवाहक होंगे।
विज्ञापन

साइक्लोथान के संयोजक पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद बलजीत पूनिया ने बताया कि बांगर उत्सव-3 में इस बार युवाओं में बढ़ रहे नशे के आकर्षण के विरुद्ध नशा मुक्त बांगर अभियान का आह्वान होगा। देश की आजादी को 79 वर्ष को ध्यान में रखते हुए 79 साइकिलों की एक जागरूकता रैली निकली जा रही है। सुबह नौ बजे बांगर उत्सव के मुख्य अतिथि इस रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। रैली में भाग लेने के लिए क्षेत्र के शिक्षण संस्थान, छात्र, खिलाड़ियों एवं नागरिकों का आह्वान किया गया है। नशा मुक्त साइकिल यात्रा का हिस्सा होने वाले सभी प्रतिभागियों को 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नशा मुक्त साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें